सेवा में,
विषय: थाना प्रभारी (SHO) हडिया प्रयागराज प्रथम सूचना रिपोर्ट नहीं दर्ज करने के सम्बन्ध में:-
महोदय,
निवेदन है कि प्रार्थीगण खेमराज नि० ग्रा० जगुआ सरायपीथा व भुल्लन भौर्य नि० देवा, धनुपुर, हडिया प्रयागराज ।
विपक्षीगण:- नरेश पुत्र पैंचू, प्रमोद पुत्र बनवारीलाल, अशोक पुत्र राजाराम, आशीष पुत्र अशोक, विरेन्द्र पुत्र राधेश्याम, विनोद पुत्र राधेश्याम, नवल प्रसाद, राजकुमार पुत्र केवलदास, अनमोल, संदीप, रोहित पुत्र माताफेर, राजितराम गौतम, राजेन्द्र पुत्र अजय (कप्तान), जितेन्द्र पुत्र बालकेश्वर (चैन), राजू, विकास (पड़वा) पुत्र तुलसी, विजयबहादुर (लारा) पुत्र डंगर व 20-25 अन्य अज्ञात लोग नि० ग्रा० परवा, परगना केवाई, हण्डिया, प्रयागराज।
प्रार्थीगण निम्नलिखित निवेदन करते हैं-
(1) गाटा स० 251 क परवा, परगना केवाई, हण्डिया, प्रयागराज के संक्रमणीय भूमिधर गेंदा देवी पत्नी खेमराज नि० ग्रा० जगुआ सरायपीथा व संगीता पत्नी योगेश मौर्य व मंजू पत्नी राममूरत नि० ग्रा० देवा, हण्डिया, प्रयागराज के भूमिधर हैं, उक्त घाटे से विपक्षीगण का कोई वास्ता सरोकार नही है।
(2) दि० 30/5/2026 251क पर मा० न्यायालय हंडिया के आदेश क्रम में पत्थर नसब का कार्य पुलिस बल व् राजस्व टीम द्वारा कराया गया। जिसे विपक्षीगण द्वारा तोड़ दिया गया था।
दि० 24/6/2026 को उपजिलाधिकारी हंडिया के आदेश पर पुनः पत्थर नसब व पक्का पिलर का कार्य पुलिस बल SI व दारोगा, तहसीलदार, नायाब, RI/ लेखपाल की उपस्थिति में निर्माण कार्य कराया गया, जिसे विपक्षीगण द्वारा रात में तोड़ ध्वस्त कर दिया गया और वंहा रखा 3 कुंटल सरिया चुरा ले गए।
(3) बार बार विपक्षीगण द्वारा निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया जा रहा है, जिससे प्रार्थीगण का करीब 1.50 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया । तथा FIR नहीं लिखने से प्रार्थीगण मानसिक तनाव व उसका परिवार डरा हुवा है।
(4) थाना हंडिया के SHO द्वारा बार बार नयी तहरीर मांगी जाती है जब की 25, 26, 27, 29 जून व 2 जुलाई 2026 को लिखित प्राथना पत्र दिया, तथा एक प्राथना पत्र सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया को दिया व एक एक प्रतिलिपी speed post से दिया गया ।
(5) परंतु कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी और न ही कोई कार्यवाही, जिससे विपक्षीगण का मनोबल बढता जा रहा है,प्रार्थीगण को जान से मारने व फर्जी sc/st लगवाने की धमकी उल्टा दी जा रही है । प्रार्थी व उसका परिवार डरा हुवा है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि विपक्षीगण के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने व निर्माण कार्य करवाने की कृपा करे।
प्रार्थीगण खेमराज नि० ग्रा० जगुआ सरायपीथा व भुल्लन भौर्य नि० देवा, धनुपुर, हडिया प्रयागराज ।